क्या आप शिक्षक दिवस पर वृत्तांत लेखन लिखना चाहते हैं या फिर खोज रहे हैं तो आप सही पोस्ट में आए हैं। आज हम आपको बताएंगे और सिखाएंगे कि शिक्षक दिवस पर वृत्तांत लेखन कैसे लिखा जाता है।
मैंने आपको नीचे लिख कर दिया है आप उसे पढ़कर और समझ कर जान लीजिए कि आप शिक्षक दिवस पर वृत्तांत लेखन कैसे लिखेंगे।
शिक्षक दिवस पर वृत्तांत लेखन
विद्यालय के प्रांगण में मनाए गए ‘शिक्षक दिवस’ का वृत्तांत तैयार कीजिए :
• 5 सितंबर 2019, महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज प्रांगण, रत्नागिरी
• समय : सुबह 10 बजे
उत्तर :
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के महत्त्व पर प्रकाश
(कार्यालय प्रतिनिधि) रत्नागिरी, 6 सितंबर 2019. रत्नागिरी के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रांगण में कल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रत्नेश पाटील ने की समारोह का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद प्राचार्य महोदय ने मंच पर रखे हुए डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन का परिचय दिया और बताया कि अध्यापक दिवस उनके जन्मदिन 5 सितंबर को मनाया जाता है।
विद्यालय के उपप्राचार्य दत्ताराम चव्हाण ने अध्यक्ष महोदय का शॉल, श्रीफल तथा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होंने अध्यक्ष महोदय का परिचय दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षकों के महत्त्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक नृत्य नाटिका का मंचन किया। विद्यार्थियों की ओर से विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक को पुष्पगुच्छ
भेंट किया गया। उपप्राचार्य ने आमंत्रित व्यक्तियों एवं अध्यक्ष महोदय
का आभार व्यक्त किया।
अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह की समाप्ति हुई।
- आर्ट्स (Arts Stream) लेकर कौन कौन सी जॉब मिल सकती है
- वृत्तांत लेखन हिंदी और वृत्तांत लेखन के उदाहरण 2021
- कारक के कितने भेद होते हैं? कारक किसे कहते हैं
शिक्षक दिवस क्यों मनाते हैं?
भारत में 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाए जाने के ठीक एक महीने बाद 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षकों को समर्पित दोनों दिन दो आयोजनों के अवसर पर अलग-अलग तिथियों पर मनाए जाते हैं। भारत के लिए शिक्षक दिवस इसके दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। विश्व शिक्षक दिवस शिक्षकों की गुणवत्ता, शिक्षण विधियों और अधिकारों पर 1966 की सिफारिशों को अपनाने की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।
Conclusion
आशा करता हूं आपको पता चल गया होगा और समझ में भी आ गया होगा कि शिक्षक दिवस पर वृत्तांत लेखन कैसे लिखा जाता है।
अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हम से जुड़े रहने के लिए Bell आइकन पर क्लिक करें।