वृत्तांत लेखन क्या है और वृत्तांत लेखन के उदाहरण 2023

वृत्तांत लेखन हिंदी

क्या आप वृत्तांत लेखन हिंदी में जानना चाहते हैं? आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए वृत्तांत लेखन हिंदी में बताएंगे और वृत्तांत लेखन उदाहरण भी बताएंगे. वृत्तांत लेखन हिंदी को हम रिपोर्ट राइटिंग भी कह सकते हैं. क्योंकि वृत्तांत लेखन एक तरह की रिपोर्ट राइटिंग की होती है.

अगर हम आपको वृत्तांत लेखन के बारे में आसान भाषा में समझाएं और उसका उदाहरण दे तो जैसे न्यूज़पेपर में न्यूज़ लिखी जाती है बस उसी तरह हमें वृत्तांत लेखन भी लिखना होता है.

वृत्तांत लेखन हिंदी

वृत्तांत लेखन का अर्थ होता है कि किसी भी घटना की सूचना देने के लिए किया गया विस्तृत वर्णन उसे ही वृत्तांत लेखन कहते हैं.

वृत्तांत लेखन में हमेशा सत्य घटना का ही वर्णन किया जाता है. यह वर्णन क्रमबद्ध होता है मतलब जिस क्रम में वह पूरी घटना हुई है उसी क्रम के अनुसार उसका वृत्तांत लेखन हिंदी में वर्णन किया जाता है. घटना के प्रसंगों में उलटफेर नहीं किया जाता है. वृत्तांत लेखन हिंदी में वर्णन कितना सजीव होता है कि जो भी वह वृत्तांत लेखन पड़ रहा है ऐसा लगता है कि उसी के सामने यह पूरी घटना हुई है.

वृत्तांत लेखन न्यूज़पेपर और सामाजिक पत्रिकाओं के लिए ही तैयार किए जाते हैं. विशेष घटना या प्रसंग, शैक्षणिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मेलन या समारोह, नेताओं की सभा या दुर्घटना आदि की वृतांत हम पेपर के लिए लिखते हैं.

तोवृत्तांत लेखन हिंदी में लिखते समय नीचे दिए गए बातें ध्यान में राखे

1. वृत्तांत के लिए दिए गए विषय को भली-भाँति समझ लीजिए। उसके आधार पर कच्ची रूपरेखा तैयार कीजिए। इसके बाद घटनाक्रम के अनुसार वृत्तांत लिखिए।

2. वृत्तांत में केवल महत्त्व की बातों का ही समावेश करना चाहिए। गौण बातें छोड़ देनी चाहिए। घटना के वर्णन में एकसूत्रता होनी चाहिए।

3. वृत्तांत में दिनांक, समय, स्थान, व्यक्ति विशेष आदि का स्पष्ट निर्देश होना चाहिए।

4. वृत्तांत में घटना का सुंदर और सजीव वर्णन करना चाहिए। कहीं भी अस्वाभाविकता या अतिशयोक्ति नहीं होनी चाहिए।

5. वृत्तांत घटनाक्रम के अनुसार अनुच्छेद में लिखना चाहिए।

6. वृत्तांत को एक छोटा और आकर्षक शीर्षक देना चाहिए।

वृत्तांत लेखन हिंदी मे लिखते समय ऊपर दिए गए सारे नियम आपको याद रखने होंगे.

वृत्तांत लेखन का उदाहरण

आपको अब समझ में आ गया होगा कि वृत्तांत लेखन हिंदी क्या होता है और वृत्तांत लेखन हिंदी मे लिखते समय जो नियम याद रखने होती है वह भी आपको पता चल गए होंगे.

अब हम आपको कुछ वृत्तांत लेखन का उदाहरण दिखाएंगे की वृत्तांत लेखन हिंदी कैसे लिखा जाता है.

2 अक्टूबर 2019 स्वच्छता अभियान स्वराज्य विद्यालय

स्वराज्य विद्यालय में स्वच्छता अभियान संपन्न

(कार्यालय प्रतिनिधि द्वारा)

पुणे, 3 अक्तूबर, 2019. कल 2 अक्तूबर, 2019 को गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय स्वराज्य विद्यालय की ओर से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर | विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को साफ किया। रंग-रोगन से विद्यालय के परिसर और वर्ग के कमरों को सजाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में एक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के अध्यक्ष स्थानीय पार्षद श्री दीनानाथ भटकर थे। इस अवसर पर छात्रों एवं अध्यापकों के अतिरिक्त विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे।

विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री जतिन देसाई ने अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया और उनका परिचय दिया। अध्यक्ष महोदय ने स्वच्छता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री राणे ने उपस्थित | महानुभावों का आभार व्यक्त किया।

Conclusion

हम उम्मीद करते हैं आपको समझ में आ गया होगा कि वृत्तांत लेखन उदाहरण और वृत्तांत लेखन हिंदी क्या है और कैसे लिखा जाता है. अगर आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें.

अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो आप बेझिझक हम से कमेंट करके पूछ सकते हैं हम आपके सवाल का जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.

4.6/5 - (29 votes)

2 thoughts on “वृत्तांत लेखन क्या है और वृत्तांत लेखन के उदाहरण 2023”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *